
उपयोगी ऐप्स (Useful Apps) की श्रृंखला की यह पहली पोस्ट है। इसमे आपको बेस्ट एंड्रॉयड ऐप के बारे में बताया जाएगा जो ऑनलाइन नोट्स सेव कर सके।
वैसे तो नोट्स सेव करने के लिए तमाम ऐप्स अवेलेबल हैं। पर हम आपको बेस्ट ऐप्स के बारे में बताएंगे जिसमे नोट्स सेव की जा सके और कहीं से भी एक्सेस की जा सके।
Top 3 Best App की सूची जहां आप ऑनलाइन नोट्स सेव कर सकते हैं

तो आइये बात करते हैज ऐसे टॉप 3 ऐप्स के बारे में जिन्हें आप गूगल प्ले स्टोर से इनस्टॉल कर सकते हैं और उस एंड्राइड ऐप का प्रयोग करके ऑनलाइन नोट्स सेव कर सकते हैं।
Keep Notes
Keep Notes गूगल द्वारा दिया जाने वाला सबसे हल्का ऐप है जहां आप ऑनलाइन नोट्स सेव कर सकते हैं। और किसी अन्य मित्र से शेयर भी कर सकते हैं। यह आजकल बहुत से एंड्राइड डिवाइसों में पहले से मौजूद रहता है। वरना इसकी आसान एक्सेसिबिलिटी की वजह से यूजर इसको गूगल प्ले स्टोर से इनस्टॉल कर लेते हैं।

Keep Notes ईमेल आईडी से साइन इन हो जाता है। इसमे आप याद रखने वाली बातें या ज़रूरी लिंक्स नोट्स आदि लिख सकते हैं। यह अपने आप उन्हें सेव करके रख लेता है।
Evernote
यह भी keep notes जैसा ऐप या राइटिंग टूल है। इसको प्रयोग करने वाले लाखों यूज़र्स हैं। इसका एक्सेस भी आप कहीं से ईमेल आईडी डालते ही कर सकते हैं।

बहुत से प्रोफेशनल लोग आज भी Evernote का ही इस्तेमाल करते हैं। जबकि कुछ Keep Notes में स्विच कर चुके हैं।
Google Docs
यह भी गूगल द्वारा प्रोवाइड किया गया ऐप है। जो प्ले स्टोर में अवेलेबल है। इसमे तो आप doc फॉरमेट में फ़ाइल सेव कर सकते हैं और उसको शेयर करते समय पीडीएफ में भी बदल सकते हैं।

यह बहुत से काम अकेले ही कर देता है। बहुत से एक्सपर्ट लोग केवल इसको ही रखते हैं। इसके जरिये आप ड्राइव में फ़ाइल सेव कर सकते हैं। जब चाहे एक्सेस कर सकते हैं।
Conclusion: विनर ऐप
वैसे तो तीनों ऐप अच्छे हैं पर अगर आप सिर्फ नोट्स सेव करना चाहते हो तो keep notes बेस्ट है। और सबसे आसान है एक्सेस करने में। इसलिए मेरी पसन्द है keep नोट्स। पर क्योंकि मैं ऑनलाइन काम करता हूँ अतः मैं गूगल डॉक्स भी प्रयोग कर लेता हूँ। पर सामान्य काम करने वाले को इसकी ख़ास ज़रूरत नही है।